बीकानेर: 7 वर्षीय बच्चे ने छू लिया बिजली का तर, आ गई मौत, गली में खेलते वक्त हुआ हादसा
बीकानेर अबतक. 07 जुलाई
बीकानेर। बरसात के इस मौसम में करंट का खतरा बना हुआ है। नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्चे की गली में खेलते वक्त बिजली के तार छू जाने से उसकी मौत हो गई। इस आशय की मर्ग रिपोर्ट मृतक के चाचा राजेरा गांव निवासी खेताराम जाट पुत्र लालूराम ने थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा कोजाराम पुत्र जेठाराम गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। जहां खेलते वक्त उसने अनजाने में बिजली के पोल के स्र्पोटिंग में लगी तान को छू लिया। जिससे करंट लगने से उसके भतीजे की मौत हो गई।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें

https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm