बीकानेर। चेक गणराज्य में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में भारत के ओलंपियन श्याम सुंदर स्वामी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। फाइनल में स्वामी ने फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी को मात दी और भारत का तिरंगा ऊँचा किया। इस जीत पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने X पर बधाई देते हुए कहा – “श्याम सुंदर ने बीकानेर और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।” इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे कोच अनिल जोशी की कड़ी मेहनत और स्वामी की निरंतर साधना का बड़ा योगदान रहा। जीत की खबर मिलते ही बीकानेर सहित पूरे देश में जश्न का माहौल है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि भारतीय तीरंदाजी को नए मुकाम पर ले जाएगी।