पत्नी से मिलने के लिए घर आया उसका प्रेमी, पति ने टोका तो तोड़ डाला जबड़ा
बीकानेर अबतक. 19 अप्रैल
बीकानेर। राजस्थान में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी उसके घर पहुंच गया और जब उसके पति ने टोका तो उसका जबड़ा तोड़ डाला और धमकियां दी।
दरअसल, मामला अलवर से हाल ही में अगले हुए खैरथल जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र में पथरेड़ी गांव में रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ जुड़ा हुआ है। पीडि़त पति ने विशेष्ज्ञ समुदाय के चार लोगों पर उसकी पत्नी को लव जिहाद में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और घर में घुसकर उसके और परिवार साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को पथरेड़ी के रहने वाले जाहेद लव जिहाद में फंसा रखा है.। वह उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध रखता है। बीते 13 अप्रेल की रात लगभग 7 बजे जाहेद उसके घर में आया और उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध बनाने लगा.। तभी उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, लेकिन उसने उसी समय फोन कर नफीस, सोयब और वसीम को वहां बुला लिया। उन्होंने घर आकर उसे गंदी-गंदी गालियां दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ उसके ही घर में बुरी तरह मारपीट की गई। इससे उसका जबड़ा टूट गया। यही नहीं जब उसके पिता ने उसको बचाने का प्रयास किया तो उनको भी आरोपियों ने बुरी तरह से मारा। उन्होंने धमकी की दी कि जाहेद उसकी पत्नी के साथ शादी करेगा। शादी के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराएंगे।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें

https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm