

बीकानेर: मंदिरों में फागोत्सव की धूम, श्री राजरतन बिहारी मंदिर में फूलों की होळी
बीकानेर अबतक. 18 मार्च

बीकानेर। होलाष्टक के साथ ही मंदिरों में फागोत्सव की धूम मची है। मंदिरों में गुलाल, अबीर व फूलों से ठाकुरजी को होली खिलाई जा रही है। इस दौरान चंग पर धमाळ पर लोग थिरकते हुए नजर आ रहे है। बाजार भी होली पर्व को लेकर पूरी तरह से सज गए है।

बीकानेर के श्री राजरतन बिहारी मंदिर में फाग महोत्सव फूलों की होळी के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रीराधा-श्रीकृष्ण स्वांग व धमाळ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मधु भाटिया, राजकुमार भटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम अर्पण सेवा समिति एवं सभी वैष्णव जनों द्वारा आयोजित किया गया। अनेकों बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया व सम्मानित हुए।
https://www.youtube.com/watch?v=vHsVME28_ZA
कार्यक्रम में मंदिर अधिकारी चीरंजी लाल पारीक के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश भाटिया, सुनीता भाटिया, वीना, अनिल मुखीजा, मनोज, मोहित, दुर्गेश , भगवान दास मुकेश किंगर , शांति देवी चोंहान अनेक बड़ी संख्या में भक्त जनों ने इस कार्यक्रम में आनंद लिया।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm