बीकानेर में भवन निर्माण के दौरान गिरी दीवार, छह मजदूरों के घायल होने की खबर
बीकानेर अबतक. 27 जून
बीकानेर। बीकानेर में गुरुवार को भवन निर्माण के दौरान दीवार गिरने से छह मजदूरों के घायल होने के समाचार सामने आ रहे है। सभी घायलों को बीकानेर के ट्रोमा सेन्टर लाया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बीकानेर के सार्दुलगंज क्षेत्र में भवन निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान एक दीवार गिर गई। दीवार के गिरने तथा मलबे में दबने से छह मजदूर घायल हो गए। इससे एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां छगनलाल व जेठाराम नामक मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि शेष चार मजदूरों को मामूली चोटें आई है।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें

https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm