
पर्यटकों से भरी बस में लगी आग, नौ जनों की मौत, 24 से अधिक यात्री हुए घायल
न्यूज नेटवर्क. 18 मई
श्रद्धालुओं से भरी बस में शनिवार तडक़े अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि हादसे में नौ जनों की मौत हो गई तथा 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इनका इलाज जारी है। मृतकों में छह महिलाएं व तीन पुरुष है।
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा शनिवार अलसुबह तकरीबन ढाई बजे राजस्थान के पड़ौसी राज्य हरियाणा के नूंह का है। बताया जा रहा है कि बस में 60 यात्री थे। इनमें से अधिकांश यात्री धार्मिक यात्रा पर थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में बस में आग लगी हुई दिख रही है और यह किसी फ्लाईओवर या पुल जैसी जगह पर खड़ी है। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ गंभीर है ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि बस में श्रद्धालु सवार थे- जो उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से चंडीगढ़ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, बस में करीब 60 लोग सवार थे। सभी तीर्थयात्री होशियारपुर, लुधियाना और चंडीगढ़ के थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm