
श्रीकोलायत में दहाड़े रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा, यह आधुनिक व समर्थ भारत है, जिसे दुनिया देख रही है
बीकानेर अबतक. 07 अप्रैल
बीकानेर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के राज में देश को विदेशों से हथियार खरीदने पड़ते थे, लेकिन ये नया भारत है, जहां देश खुद हथियार बना राह है। यहां कोलायत में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कांग्रेस पर कई बार हमले करते हुए कहा कि राजस्थान की पहचान अब घड़े पर घड़ा रखकर जाती महिला नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि भारत बहुत बदल गया है। हम पहले हथियार खरीदते और अब हथियार खुद बनाते है। हम अब सर्जिकल स्ट्राइक करते है। एयर स्ट्राइक करते है तो इस पर कांग्रेस सवाल खड़े करती है। यह आधुनिक और समर्थ भारत है, जिसे दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को जर्नादन मानती है, लेकिन कांग्रेस परिवार को जर्नादन मानती है। कांग्रेस और भाजपा में यही सबसे बड़ा अन्तर है। कांग्रेस के राज में राजस्थान की पहचान घड़े पर घड़ा रखे जा रही महिला थी, किंतु अब हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। ये तस्वीर अब बदल रही है। गरीबों को पक्के मकान देने की योजना पर उन्होंने कहा कि अधिकांशत: लोगों को पक्के मकान मिल गए है। जो शेष रह गए है, उन्हें भी जल्द मिल जाएंगे। इस दौरान मंच पर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व मंत्री सीआर चौधरी, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक जेठानन्द व्यास, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, विधायक ताराचन्द सारस्वत, विधायक सिद्धी कुमारी, विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, जिलाध्यक्ष जालिम सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm