

बीकानेर में इस हाइवे पर दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में एक महिला की मौत, दो जने गंभीर घायल
बीकानेर अबतक. 12 जुलाई
बीकानेर। बीकानेर व देशनोक के बीच गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पीबीएम अस्पताल लाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार-जीप की भिड़ंत हुई है। भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला व एक पुरुष घायल हो गए। इनको लोगों की मदद से ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया गया। जहां इनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल का नाम रेणु बताया जा रहा है। इस हादसे में पीबीएम का एक नर्सिंगकर्मी भी घायल हुआ है।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm