

बीकानेर में आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या
बीकानेर अबतक. 04 जुलाई
बीकानेर। बीकानेर में आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात को शोभासर गांव के नजदीक आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, मामला बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बीती देर रात को आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। इसमें शाहरुख नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक जने को भी चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल शाहरूख खां को बीकानेर की पीबीएम अस्पताल लाया गया। जहां से उसको जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते वक्त बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक शाहरुख़ भुट्टों के कब्रिस्तान के पास का बताया जा रहा है।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm