

बीकानेर: हाइवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 100 फीट नीचे जा गिरी, पांच जने घायल
बीकानेर अबतक. 11 मई
बीकानेर। बीकानेर में शनिवार को हाइवे पर तेज रफ्तार से कार अनियंत्रित होकर पलट गई तथा तकरीबन सडक़ से 100 फीट नीचे उतर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को यह हादसा जोधासर के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि सेना के जवान का परिवार बीकानेर से कानपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। जोधासर के निकट तेज रफ्तार की वजह से उनकी कार एक मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सडक़ से 100 फीट नीचे उतर पलटे खा गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर शेरुणा थाना पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में पांच जने सवार थे। जिसमें से प्रियंका (30) पत्नी प्रभात को गंभीर चोटें आई है। जबकि शेष चार जनों को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm