बीकानेर: शादी-समारोह में आंखें हुई चार, हुआ प्यार, लव मैरिज की तो परिजनों से मिली…
बीकानेर अबतक. 31 मार्च
बीकानेर। तीन साल पहले एक शादी समारोह में पहली ही नजर में हुआ प्यार लव मैरिज तक पहुंच गया। लव मैरिज करने के बाद प्रेमी जोड़ों को अब परिजन धमकी दे रहे है। जहां भी मिले वहीं जान से मार देने की धमकी मिल रही है। इससे घबराए प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दरअसल, मामला चूरू जिले का है। जहां आए दिन प्रेमी जोड़े घर से भागकर घर वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर रहे है। सुजानगढ़ की युवती अंतिमा (25) ने बताया कि उसने लाडनूं के अमन जैन (28) से लव मैरिज की है। अमन से उसकी जान पहचान 3 साल पहले हुई थी। करीब 3 साल पहले वह अपनी बुआ के लडक़े की शादी में लाडनूं गई थी। वहां उसे अमन जैन मिला. पहली ही नजर में दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो गए। फिर दोनों की मोबाइल पर आपस में बात होने लगी। अंतिमा ने बताया कि उसके घर वाले इस रिश्ते से नाखुश थे। उन्होंने अमन से उसकी शादी करवाने के लिए मना दिया। लेकिन उसे अमन से ही शादी करनी थी। इसलिए वह बीते 21 मार्च को वह घर से निकल गई और अमन जैन के पास लाडनूं आ गई। वहां दोनों ने शिव मंदिर में शादी कर ली, लेकिन उसके घरवालों को जैसे की शादी का पता चला तो वे आग बबूला हो गए। उसके घर वालों ने अब उनको धमकी दी है कि दोनों जहां भी दिखाई दिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा। अंतिमा ने बताया कि वह 12वीं क्लास तक पढ़ी है और अमन ने बीकॉम किया है।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें

https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm