बढ़े तापमान ने बीकाणा में करवाया गर्मी का अहसास, कल फिर बदल सकता है मौसम
बीकानेर अबतक. 12 मार्च
बीकानेर। बीकाणा में तेजी के साथ तापमान बढ़ रहा है। जिसके चलते गर्मी का अहसास होने लगा है। उधर मौसम विभाग व मौसम के जानकारों की माने तो कल एक बार फिर मौसम में बदलाव आ सकता है। बादळवाही के बीच कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है।
इस बार आधा मार्च बीत रहा है। जिसके चलते अब मौसम भी बदलने लगा है। मौसम में आए बदलाव के चलते तेजी के साथ तापमान बढ़ता चला जा रहा है। जिसके चलते गर्मी का अहसास होने लगा है और पंखें भी धीरे-धीरे शुरू होने लगे है। तल्ख धूप अब सुहा नहीं रही है। मंगलवार को बीकानेर के अधिकत्तम व न्यूनतम तापमान के बीच भी कोई खास अन्तर नहीं रह गया है। बीकाणा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके और बढऩे की संभावना है। धूप की वजह से तथा 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा के कारण वातावरण में नमी भी घट रही है।
उधर मौसम विभाग व मौसम के जानकारों का मानना है कि एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीकानेर समेत पूरे बीकानेर संभाग में बुधवार को दोपहर बाद आसमां में हल्के बादल छा सकते है तथा कहीं-कहीं हल्की या मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें

https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm