जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए नोडल बना डूंगर कॉलेज
बीकानेर अबतक. 29 फरवरी
बीकानेर। जिले की सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों के इंडोर व आउटडोर खेलों के लिए आयुक्तालय ने डूंगर कॉलेज को नोडल कॉलेज बनाया है। यह खेलकूद प्रतियोगिताएं 6,7,9,11 मार्च से डूंगर कॉलेज परिसर में सवेरे 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इन खेलकूद प्रतियोगिता में खेल सप्ताह के दौरान विजेता रहे खिलाड़ी भाग लेंगे। 6 मार्च को छात्र-छात्राओं के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होगी। इसी दिन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी होगा। 7 मार्च को खो-खो, रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। जिसमें केवल छात्र भाग लेंगे। 8 मार्च को शतरंज प्रतियोगिता होगी। जिसमें केवल छात्राएं भाग ले सकेंगी। 9 मार्च को कैरम प्रतियोगिता होगी। इसी दिन छात्राओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 11 मार्च को छात्रों के लिए शतरंज तथा छात्राओं के लिए रस्सा कस्सी प्रतियोगिता होगी। सभी खिलाड़ी 5 मार्च तक उक्त प्रतियोगिताओं के लिए अपना पंजीयन करवा सकते है।