बीकानेर। खेल रहे बच्चे को ट्रेक्टर द्वारा कुचलने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ के गांव 77 जीबी की है। जहां पर आज सुबह ट्रेक्टर से कुचलने से बच्चे की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय बच्चा सुखदेव खेल रहा था। इसी दौरान ट्रेक्टर ने कुचल दिया। सुखदेव के माता पिता गांव में ही स्थित ईंट भट्टे पर काम करते हैं। सुखदेव सुबह ईंट भट्टे पर बनी झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वहां से निकल रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर के ड्राइवर को पकड़ लिया। हादसे के बाद बच्चे के माता पिता और ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर उसे अनूपगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।