बीकाणा में सावन सुरंगो: सवेरे से मौसम खुशनुमा, आसमां बादलों से घटाटोप, आज भी बारिश की संभावना
बीकानेर अबतक. 01 अगस्त
बीकानेर। सावन माह में बीकानेर में हुई बरसात के बाद गुरुवार को मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में भी गिरावट आई है तथा आसमां पूरी तरह से बादलों से घटाटोप है। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा तन और मन दोनों को शीतलता दे रही है।
बता दें कि लगभग आधा सावन बीतने को है। इसके चलते बुधवार को बीकानेर के कई हिस्सों में राहत की बूंदें गिरी है। जिसके बाद तापमान में खासा गिरावट आई है। गुरुवार को मौसम के मिजाज सवेरे से ही बदले-बदले नजर आए। बादलों ने आसमां को पूरी तरह से ढक रखा है। जिसके चलते आज सूर्यदेव के दर्शन दुलर्भ हो गए है। उस पर शीतल बयार चल रही है। मौसम व मौसम के जानकारों की माने तो एकबार फिर राजस्थान मानसून में सक्रिय होगा।
इसके चलते बीकानेर में मौसम के मिजाज इस सप्ताह इसी प्रकार के रहने वाले है। सप्ताह में दिनभर आसमां में बादलों के छाने तथा बारिश होने के आसार बने हुए है। गुरुवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी बढ़ी है। गुरुवार को वातावरण में नमी 64 फीसदी रही। आसमां पूरी तरह से बादलों से ढका हुआ था। मौसम विभाग व मौसम के जानकारों की माने तो गुरुवार को भी बीकानेर में बारिश होने की पूरी संभावना है।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें

https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm