बीकानेर: देवर के प्रति भाभी की दिवानगी, आठ साल तक चलता रहा अफेयर, अब पता लगा तो…
बीकानेर अबतक. ३० मार्च
बीकानेर। एक बार फिर देवर-भाभी की प्रेम कहानी सामने आई है। दरअसल, शादी के एक साल बाद ही भाभी का देवर पर दिल आ गया। यहीं नहीं आठ साल तक देवर-भाभी का अफेयर चलता रहा तथा इसकी भनक तक पति को नहीं लगने दी। और जब अब इसका पता चला तो परिजनों की जान से मारने की धमकी को लेकर देवर-भाभी ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दरअसल, मामला चूरू के बूंटिया गांव से जुड़ा है। कंचन (२५) ने बताया कि उसकी शादी ९ साल पहले अजीतसर गांव के गिरधारी के साथ हुई थी। वह अपने पति का नापसंद करती थी। इसलिये दोनों के बीच झगड़ा होता था। कंचन ने बताया कि उसका पति शादी के एक साल बाद ही उसे छोडक़र रोजगार के लिये दूसरे प्रदेश चला गया था। वह काम के सिलसिले में अक्सर बाहर ही रहता था।
इस बीच शादी के एक साल बाद ही उसकी दोस्ती अपने ताऊ ससुर के बेटे मनोज से हो गई। मनोज पिकअप ड्राइवर है। दोनों में बातें होने लगी और फिर नजदीकियां बढ़ गई। इस बीच उसके एक बेटी भी हो गई लेकिन पति से उसकी अनबन बनी रही। इसी मार्च की शुरुआत में घरवालों को उस पर शक होने लगा। हाल ही में २३ मार्च को देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग के बारे में सभी को पता लग गया। इस पर दोनों ने उसी रात घर छोडऩे का फैसला कर लिया। रात को कंचन अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर आ गई। वहां मनोज पहले से ही बाइक लेकर उसका इंतजार कर रहा था। बाइक से वे रतनगढ़ आ गए। इधर घरवालों को अगले दिन कंचन और उसकी बेटी दोनों के लापता होने का पता चला तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कंचन ने बताया कि वह अपनी बेटी और मनोज के साथ पिछले ५ दिनों से खेतों में छिपती फिर रही है। उसके ससुराल और पीहर वालों ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी है। अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है। वह अपनी मर्जी से बेटी को लेकर उसके पास आई है।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें

https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm