

बीकानेर। बीकानेर जिले के लूनकरणसर थाना क्षेत्र में भारतमाला सडक़ पर बीती देर रात सडक़ हादसे में दो जनों की मौत व दो जने घायल हो गए। यह हादसा सहजरासर व ढ़ाणी भोपाला के बीच यह सडक़ हादसा हुआ है। जिसमें दो की मौत हो गयी। वहीं दो घायल हुए है। जानकारी के अनुसार सहजरासर व ढ़ाणी भोपाला के बीच खड़े टैंकर में ट्रक जा घुसा। जिसमें जालोर निवासी 35 वर्षीय इकबाल खां, तगाराम की मौत हो गई। वहीं निबाब, रजाक एक अन्य घायल हुए। निबाब का पैर कुचल गया। निबाब खां को पीबीएम रेफर किया। सूचना के अनुसार मृतक सहित जालोर निवासी चारों व्यक्तियों यहां ढ़ाबे पर खाना खाने उतरे थे। खाना खाकर चारों टैंकर के पीछे हिस्से की इकबाल बीचोंबीच था, उसकी वह मौके पर हो मौत हो गई। निबाब का पैर चक्के के। गया। अन्य दो को मामूली चोटें आई। वहीं ट्रक चालक तगाराम स्टेयरिंग वाले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। उसका पैर अलग ही हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक प्याज से भरा था। गति भी तेज थी। वहीं टैंकर तेल का था। घायलों को निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया।