Dead body found in this area of ​​the district, dead body identified

बीकानेर। घर के पीछे बने छप्पर में युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 25 की है। जहां पर घर के पीछे बने छप्पर में युवक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार किरायेदार ने देखा और पुलिस को सूचना दी। प्रथम द़ृष्टया शव करीब चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया गया है। युवक की जेब से आधार कार्ड मिला है। जिस पर भंटिडा निवासी जोगेन्द्र सिंह लिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।