

बीकानेर: जान से मारने की नियत से बोला हमला, गंभीर घायल पीबीएम में भर्ती, चार आरोपी नामजद
बीकानेर अबतक. 16 मई
बीकानेर। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने मिलकर युवक को जान से मार देने की नियत से उस पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पीबीएम अस्पताल लेकर आए। जहां उसका ईलाज चल रहा है। घायल के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक हमले में घायल युवक यशवर्धन सिंह राजपुरोहित महंत जी का डेरा क्षेत्र निवासी है। घायल ने पर्चा बयान दिया है कि 14 मई को जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 4 में वन कॉफी के सामने आरोपी बहादुर बेनीवाल, पुष्पेन्द्र सिंह, शौर्यवर्धन सिंह, जसवंत सिंह चौहान तथा उसके दो साथियों ने उसका रास्ता रोका तथा जान से मार देने की नियत से लोहे की रॉड से उस पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm