रिश्ते हुए तार-तार: तीन दोस्तों के साथ मिलकर चाचा ने भतीजी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
बीकानेर अबतक. 27 मार्च
बीकानेर। हवस में अंधे हुए एक जने ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने चाचा व उसके साथियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज किया है। हाल फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए है।
दरअसल, मामला बीकानेर संभाग के चूरू जिले के तारानगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक इस आशय की रिपोर्ट पीडि़त नाबालिग लडक़ी ने थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 21 मार्च को उसके माता-पिता उसे चाचा के घर छोडक़र अपने काम पर गए हुए थे। इसी दिन शाम को उसका चाचा अपने साथियों सुभाष, अनिल और रुपाराम के साथ घर पर आया। उन्होंने उसे नशे की गोलियां खिला दी। इससे वह बेहोश जैसी हो गई। नशे की हालत में आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने अगले दिन सुबह तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसे जब होश आया तो वह अपने चाचा के घर से भागकर अपने घर आ गई। घर पर आकर उसने अपनी भाभी और मां को सारी घटना बताई। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें

https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm