बीकानेर। नव दुर्गा प्रेम मण्डल सेवा संस्था के तत्वावधान में नो देवीयों की 32वीं मंगलमयी यात्रा के उपलक्ष्य य में 251 कन्या पूजन का आयोजन 29 दिसम्बर 2024 रविवार को रखा गया है। मण्डल सचिव सतीश मुटरेजा ने बताया कि 29 दिसम्बर 24 रविवार को प्रातः 10 बजे खैरपूर भवन राजविलास में 251 कन्या पूजन किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष कुलदीप तुलसेजा ने बताया कि कार्यक्रम में कन्या पूजन के दौरान माँ की ज्योत का आयोजन होगा जिसमे पूजा अर्चना के साथ ज्योत प्रज्लवित की जाएगी एवं मां के भजनों का गुणगान किया जायेगा।
मण्डल व्यवस्थापक रामकिशन बजाज के अनुसार सर्वप्रथम पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचार से पूजा अर्चना होगी। कार्यक्रम में मण्डल के सयुंक्त सचिव सुनील मिड्ढा ने बताया कि महामाई का सुंदर दरबार सजाया जाएगा एवं भजनों का गुणगान किया जाएगा।
मण्डल के मोहित दुर्गेश गाबा ने बताया कि कन्या पूजन के पश्चात 2024 यात्रा के यात्रियों द्वारा कन्याओं का पूजन किया जाएगा तत्पश्चात कन्याओ को उपहार प्रदान किये जायेंगे। मंडल सरंक्षक मनोहर लाल छाबड़ा के नेतृत्व में नवीन अरोड़ा,अरविंद खत्री भूपेश विजय भक्ता द्वारा कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया जायेगा जिसमे सभी भक्तजनों को पंक्तिबद्ध लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई है
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अर्पित,जलेश,नीलेश,ईलेश,
दीपान्शु ,वैभव,हुनर,चिन्मय आदि को जिमेदारिया दी गई है