
राजस्थान बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
बीकानेर अबतक. 08 फरवरी
बीकानेर। राजस्थान में बुधवार को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अंतरिम बजट पेश किया। इस अंतरिम बजट में राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को राहत देते हुए उनके लिए बड़ी घोषणाएं की गई है। प्रदेश में 70,000 नई भर्तियों की घोषणा की गई है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भर्ती परीक्षा के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा।
किसानों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत प्रदेश के 5 लाख गो पालकों को कर्ज दिया जाएगा। अंतरिम बजट में जयपुर के मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दी गई है। राजस्थान के 5,00,000 घरों में सोलर प्लांट लगेंगे। प्रदेश में सडक़ों के विकास व विस्तार के लिए बजट में 1500 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों की वजह से विरासत में बड़ा कर्ज मिला है। यह कर्ज दो गुना होकर 5,00,000 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। कृषि क्षेत्र के लिए राजस्थान में 2,000 करोड़ का एग्रीकल्चर कोष बनेगा। 20 हजार फार्म पोंउ, 5000 किसानों के लिए वर्मी कंपोसट, फूड पार्क और हॉर्टिकल्चर हब बनेंगे। 500 कस्टमर हायर सेन्टर बनेंगे। किसानों को मुफ्त बीज किट वितरित किए जाएंगे। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर प्रदेश में गोपालकों के लिए गोपाल क्रेटिड कार्ड बनाए जाएंगे। जिसके तहत पहले फेज मे ं5 लाख गोपालक परिवारों को कर्ज दिया जाएगा। प्रत्येक गोपालक को एक लाख का कर्ज दिया जाएगा।
युवाओं के लिए हर जिले में रोजगार मेले व स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम लाए जाएंगे। आरपीएससी व कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से होने वाली भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। 20,000 युवाओं को गाइड हॉस्पिटैलिटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अल्प आय वर्ग, सीमांत किसानों के परिवारों के बच्चों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी छात्र तथा कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की छात्राओं को 1,000 रुपए दिए जाएंगे। इससे प्रदेश के 70 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे। पिछली सरकार में पेपर लीक व समय पर प्रतियोगी परीक्षाएं नहीं होने से युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। इससे युवाओं में गहरा असंतोष व्याप्त है। सरकार बनने के साथ ही पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए एसआईटी बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवाओं को एंप्योयबल बनाया जाना आवश्यक है।