
बीकानेर: संभागीय आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर अबतक. 13 मई
बीकानेर। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी सोमवार को अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंची। औचक निरीक्षण करते हुए संभागीय आयुक्त ने नगर निगम की फाइल्स को देखा तथा फील्ड वर्क की सूची मांगी ताकि उसकी क्वालिटी का समय पर जांची जा सके। इसके अलावा नगर निगम में कुछ नगदी भी कम पाई गई। जिसका हिसाब संभागीय आयुक्त ने मांगा। मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी व कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिनकी सूची बनाई गई। इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संभागीय आयुक्त को नगर निगम कार्यालय में गंदगी भी मिली। जिसको लेकर उन्होंने एक्सईएन को निर्देश दिए। इसी के साथ संभागीय आयुक्त ने शहर को साफ-सुथरा कैसे बनाया जाएं। इसका भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में नगर निगम के साथ बैठक कर वार्ड वार कलस्टर बनाकर सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm