
बीकानेर में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को पुलिस ने धरदबोचा
बीकानेर अबतक. 30 मार्च
बीकानेर। बीकानेर में एक 17 वर्षीय किशोरी को जबरन उठा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर उसको 01 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया है।
थानाधिकारी इन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों थाने में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज हुआ था। इसको लेकर पुलिस ने आरोपी आशाराम जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोमासर गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। बता दें कि 17 वर्षीय किशोरी सब्जी लाने के लिए घर से बाहर निकली थी। रास्ते में उसको आरोपी जबरन उठाकर मोबाइल टावर के नजदीक स्थित एक क्वार्टर में लेकर गए। जहां आरोपी पर किशोरी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। यह मामला 27 मार्च को थाने में दर्ज किया गया था।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm