बीकानेर। स्कूली छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और प्रेंगे्रंट हो जाने की खबर सामने आयी हे। इस सम्बंध में 17 वर्षीय पीडि़ता के परिजनों ने नाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के माध्यम से बताया गया है कि पीडि़ता नाल थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाती थी। इस दौरान आरोपी उसका लगातार पीछा करता और छेड़छाड़ करता था। साल-डेढ़ साल पहले आरोपी जबरन पीडि़ता के घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने और गांव में बदनाम करने की धमकी दी। उसका हौसला बढ़ गया और डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा। जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी और उसके चाचा ने पीडि़ता को गर्भ निरोधक गोलियां खिलाई और गर्भपात करा दिया। उसके बाद भी आरोपी दुष्कर्म करता रहा जिसमें उसके चाचा ने भी सहयोग किया। परेशान होकर पीडि़ता दूसरे गांव में अपने ननिहाल चली गई।
आरोपी रात के समय ननिहाल भी पहुंच जाता और पीडि़ता से दुष्कर्म करता। पीडि़ता दूसरी बार प्रेग्रेंट हो गई तो आरोपी व उसके चाचा ने 12 सितंबर को फिर से गर्भ निरोधक गोलियां देकर उसका गर्भपात कराया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उठाकर ले जाएंगे। आरोपी 29 सितंबर की रात को पीडि़ता के ननिहाल आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़ता ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए और आरोपी फरार हो गया। नाल पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।