
बीकानेर: ढाणी में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, आरोपी नामजद
बीकानेर अबतक. 19 मार्च
बीकानेर। ढाणी में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आया है। दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाला खेत पड़ौसी बताया जा रहा है। इस दौरान महिला व उसके बच्चे ढाणी में थे। पति ढाणी में नहीं था।
दरअसल, इस आशय की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 17 मार्च को वह अपने खेत में फसल कटाई कर रही थी। इसी दौरान उसका खेत पड़ौसी मुल्तानाराम जाट उसके खेत में आया और उसके पति के बारे में पूछने लगा। पति के ढाणी में नहीं होने की बात बताने पर आरोपी उसकी ढाणी में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm