
बीकानेर: शादी की खुशियों में पड़ गया भंग, शादी में चल रहा था नाच गाना और खाना पीना, उसी समय हो गया यह कबाड़ा
बीकानेर अबतक. 06 मार्च
बीकानेर। शादी समारोह की खुशियों के रंग में उस वक्त भंग पड़ गया। जब वहां एक साथ फूड पॉयजनिंग के एक सौ से भी अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसमें दूल्हे की दीदी व जीजा समेत अनेक मेहमान शामिल थे। इससे दूल्हा-दूल्हन दोनों पक्षों के लोगों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सबको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार किया गया।
दरअसल, मामला कोटा की एक शादी समारोह का है। जहां फूड पॉयजनिंग होने की वजह से हडक़ंप मच गया। अस्पताल में भी रात को एक साथ बड़ी संख्या में मरीज आने से वहां भी हडक़ंप मच गया। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बहरहाल सबकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक फूड पायजनिंग का यह मामला कोटे के रायपुरा इलाके में कल एक शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया था। यह बारात बारां जिले के अंता से कोटा आई थी। शादी में नाच गाना और खाना चल रहा था। शादी में आए सभी लोग मस्त थे और एंजॉय कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। पहले लोगों ने इसे हल्के में लिया लेकिन बाद में देखते ही देखते ही उल्टी और दस्त की शिकायत करने वालों की तादाद बढऩे लगी। उसके बाद वहां हडक़ंप मच गया। फूड पॉयजनिंग की बात फैलते ही शादी में आए लोग खाने की टेबलों से दूर हो गए। देखते ही देखते ही यह संख्या करीब 100 के पार हो गई।
इससे दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के मौजिज लोगों के हाथ पांव फूल गए. अस्पताल जाने के बाद खाने में गड़बड़ होने के कारण फूड पॉयजनिंग की बात लगभग पुख्ता हो गई। देर रात लोगों की तबीयत में सुधार आने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के परिजनों ने राहत की सांस ली। फूड पॉइजनिंग का केस हो जाने से शादी में आए लोगों का मजा किरकिरा हो गया।