
बीकानेर। दुनिया में ख्याति बटोरने वाले बीकानेर के गीतकार-संगीतकार रफीक सागर का निधन हो गया है। रफीक सागर के निधन की खबर के बाद संगीत जगत में शोक की लहर छा गई है। आपको बता दे कि रफीक सागर का लिखा गीत सपने में सखी देख्यो नंद गोपाल काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा लोकदेवता बाबा रामदेव जी के भजनों से भी रफीक सागर को खूब लोकप्रियता मिली थी। रफीक सागर राजा हसन के पिता है जिन्हें हाल ही में ओटीटी फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।