
बीकानेर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो जनों ने किया दुष्कर्म
बीकानेर अबतक. 25 जुलाई
बीकानेर। बीकानेर जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने के समाचार सामने आए है। पीडि़ता ने इस संबंध में इसी गांव में रहने वाले दो आरोपितों के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। 23 जुलाई की दोपहर को महिला शौच के लिए ओरण की ओर गई थी। इसी दौरान ओरण में आए दो जनों ने महिला को पकडक़र उसे जमीं पर पटक दिया। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे है।
हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुडऩे के लिए लिंक करें
https://chat.whatsapp.com/CVZnNJvhvb2Kn0eJnaWKsm